Vijay Goel

दैनिक जागरण- भाजपा नेता विजय गोयल ने खोला केजरीवाल के खिलाफ मोर्चा, लगाया जनता को धोखा देने का आरोप

नई दिल्ली, जेएनएन। पूर्व केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेता विजय गोयल ने दिल्ली के सीएम केजरीवाल पर जनता को धोखा देने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि केजरीवाल सरकार अनधिकृत कालोनियों में रहने वाले 60 लाख लोगों को धोखा दे रही है। इस धोखा के खिलाफ वह 70 में से 30 विधानसभा क्षेत्रों की अनधिकृत कालोनियों में पदयात्रा एवं बैठकें करके केजरीवाल और उनकी सरकार का पर्दाफाश करेंगे। इसके लिए अगस्त के अंतिम सप्ताह में महासम्मेलन का आयोजन किया जाएगा।

इस अभियान की शुरुआत गोयल ने सोनिया विहार से की। उन्होंने सोनिया विहार की गलियों में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ करीब आठ किमी पदयात्रा की, इसके बाद लोगों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि केजरीवाल सौ फीसद झूठ बोल रहे हैं कि वे अनधिकृत कालोनियों में बने 18 लाख मकानों की रजिस्ट्री करेंगे और उन्हें मालिकाना हक देंगे।

विजय गोयल ने कहा कि सच्चाई तो यह है कि पांच साल तक केजरीवाल ने इन 1797 कॉलोनियों में रहने वाले लोगों की सुध नहीं ली और एक बार भी किसी कॉलोनी में जाकर लोगों की समस्याओं को नहीं सुना। जब तक केंद्र सरकार इन कॉलोनियों के नियमितिकरण करने के लिए मास्टर प्लान में संशोधन नहीं करेगी, तब तक इन कॉलोनियां का नियमितिकरण या रजिस्ट्रेशन नहीं हो सकता।

उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार यह कार्य तभी कर सकती है जब प्रदेश सरकार इसके लिए पहल करे। लेकिन केंद्र सरकार के बार-बार कहने पर भी केजरीवाल सरकार ने कॉलोनियों की चारदीवारी तय नहीं, इस कारण इनका ले-आउट प्लान भी नहीं बन सका है। अब चुनाव नजदीक आ गया तो केजरीवाल झूठे शोर मचा रहे हैं। गोयल ने कहा कि वह जल्द ही अनधिकृत कॉलोनियों के मामले पर तालकटोरा स्टेडियम में एक महासम्मेलन करेंगे। गोयल ने कहा कि हम घर-घर में पर्चे भेज रहे हैं, जिनमें यह लिखा है कि किस तरीके से केजरीवाल ने दिल्ली की जनता को अलग-अलग मामलों में धोखे दिए हैं।

विजय गोयल ने कहा कि मेट्रो और बसों में महिलाओं की मुफ्त यात्रा का पता नहीं, सीसीटीवी, वाई-फाई के वायदे गायब हैं, यमुना मैली है, प्रदूषण बढ़ा हुआ है, पांच साल के बाद 1000 बसों की याद आई है, एक भी नया स्कूल, कॉलेज व अस्पताल नहीं खुला।

Vision for Delhi

My visions for Delhi stems from these inspiring words of Swami Vivekanada. I sincerely believe that Delhi has enough number of brave, bold men and women who can make it not only one of the best cities.

My vision for Delhi is that it should be a city of opportunities where people

Changes required in Delhi

Latest Updates

President Droupadi Murmu paid emotional tribute to Atal Bihari Vajpayee on his 99th birthday.

तहबाजारी वालों की समस्या को लेकर गोयल ने चांदनी चौक में लगाई जनता अदालत

Goel performed ‘havan’ at Hanuman temple in Connaught Place to rescue 41 workers

Goel organised ‘Bijli Adalat’ at Town Hall, Chandni Chowk

People Says

Vijay on Issues

Achievements

Vijay's Initiatives

Recycling toys-recycling smiles.
ll वरिष्ठ नागरिकों का सम्मान, हमारी संस्कृति की पहचान ll

Join the Change