Vijay Goel

कांग्रेस और आम आदमी पार्टी में रैली को लेकर बेचैनी: गोयल

रैली सयोंजक गोयल ने रैली को सफल बनाने में कार्यकर्ताओ और जनता का किया धन्यवाद:
कांग्रेस और आम आदमी पार्टी में रैली को लेकर बेचैनी: गोयल
इस रैली के माध्यम से दिल्ली के विधानसभा चुनावों की शुरुआत हो चुकी है- गोयल 

नई दिल्ली 22 दिसम्बर, 2019:  सांसद और पूर्व अध्यक्ष बीजेपी दिल्ली विजय गोयल ने अनाधिकृत कॉलोनियों में मालिकाना हक़ देने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की धन्यवाद रैली को बेहद सफल बताया

गोयल जो रैली के सयोजक भी थे उन्होंने कार्यकर्ताओ और जनता को रैली को सफल बनाने में धन्यवाद देते हुए कहा कि रैली में प्रधानमंत्री मोदी जी ने दिल्ली और देश की स्थिति स्पष्ट कर दी दिल्ली में पानी के बारे में तो जनता के बीच उन्होंने एक तरह से मतदान भी करा दिया कि आपको पीने का पानी गंदा मिलता है या साफ़ मिलता है जिस पर जनता ने भारी शोर करते हुए कहा कि गन्दा मिलता है प्रधानमंत्री ने दिल्ली सरकार को प्रदूषण और यातायात पर भी घेरा।

गोयल ने कहा कि दिल्ली सरकार को सबक लेना चाहिए कि उसके प्रदूषण कम करने के दावे खोखले हैं और कहा कि आम आदमी पार्टी बेनकाब हो गयी जब ये स्पष्ट हो गया कि दिल्ली मेट्रो में, अनाधिकृत कालोनियों के नियमतीकरण में दिल्ली सरकार टांग अड़ाती रही है

गोयल ने कहा प्रधानमंत्री ने नागरिकता संसोधन कानून, एनआरसी सब के बारे में विस्तृत जानकारियाँ दी। और कहा नागरिकता संशोधन कानून भारत के किसी नागरिक के लिए, चाहे वो हिंदू हो या मुसलमान, के लिए है ही नहीं। इस कानून का इस देश के अंदर रह रहे 130 करोड़ लोगों से कोई वास्ता नहीं है अब तो कम से कम विपक्षी दलों को सबक लेना चाहिए और जनता को गुमराह करना, झूठ बोलना, उकसाना बंद कर देना चाहिए।

गोयल ने कहा अनाधिकृत कालोनियों वालों में आज की रैली में आकर बहुत प्रसन्नता थी कांग्रेस और आम आदमी पार्टी में इस रैली को लेकर बहुत घबराहट है  

गोयल ने कहा इस रैली के माध्यम से दिल्ली के विधानसभा चुनावों की शुरुआत हो चुकी है और जनता को सन्देश भी चला गया है कि अगर दिल्ली का विकास करना तो दिल्ली में भी बीजेपी की सरकार होनी चाहिए। गोयल ने कहा कि ये रैली दिल्ली के चुनावों को जीतने में मील का पत्थर साबित होगी बीजेपी कार्यकर्ताओ में इस रैली को लेकर बड़ा जोश है

Vision for Delhi

My visions for Delhi stems from these inspiring words of Swami Vivekanada. I sincerely believe that Delhi has enough number of brave, bold men and women who can make it not only one of the best cities.

My vision for Delhi is that it should be a city of opportunities where people

Changes required in Delhi

Latest Updates

President Droupadi Murmu paid emotional tribute to Atal Bihari Vajpayee on his 99th birthday.

तहबाजारी वालों की समस्या को लेकर गोयल ने चांदनी चौक में लगाई जनता अदालत

Goel performed ‘havan’ at Hanuman temple in Connaught Place to rescue 41 workers

Goel organised ‘Bijli Adalat’ at Town Hall, Chandni Chowk

People Says

Vijay on Issues

Achievements

Vijay's Initiatives

Recycling toys-recycling smiles.
ll वरिष्ठ नागरिकों का सम्मान, हमारी संस्कृति की पहचान ll

Join the Change