Reports
Home / In News
In News
केजरीवाल न करें महिला सुरक्षा पर राजनीति-गोयल;
-निर्भया कि फांसी टालने से मिल रही है और अपराधियों को शह: गोयल;
– फांसी टलना है निर्भया के माता-पिता के साथ ज्यादती: गोयल;
-केजरीवाल न करें महिला सुरक्षा पर राजनीति-गोयल;
-केजरीवाल से गोयल ने किया सवाल, कहाँ गए 12 फ़ास्ट ट्रैक कोर्ट?
नयी दिल्ली, 01 फरवरी, 2020 : सांसद और पूर्व दिल्ली भाजपा अध्यक्ष विजय गोयल ने निर्भया के दोषियों की फांसी टालने पर अफ़सोस जताते हुए कहा कि यह निर्भया के माता-पिता के साथ ज्यादती है. उनका कहना था कि केस दोबारा अटक गया है. संवेदना जताते हुए गोयल ने कहा कि निर्भया के साथ हुए अपराध को 7 साल से ज्यादा हो गए हैं पर निर्भया के साथ इंसाफ अब तक नहीं हो पाया है.
गोयल ने कहा कि निर्भया के माता-पिता का कहना है कि केजीरवाल सरकार ने इतने साल निर्भया के दोषियों को बचा कर रखा. खुद दिल्ली सरकार के वकील ने पहले भी कोर्ट में यह कह कर दोषियों की फांसी रुकवाई थी कि क़ानून व्यवस्था के अनुसार निर्भया के हत्यारों को अभी फांसी नहीं दी जा सकती है. इससे पहले भी कई बार निर्भया की माँ ने भी केजरीवाल सरकार के ऊपर केस में रोड़े अटकाने का इल्जाम लगाया था.
गोयल ने कहा कि निर्भया के दोषियों कि फांसी की सजा बार-बार टालने से यही सन्देश जा रहा है कि कितना भी गलत काम कर लो, आपको कुछ होगा नहीं. फांसी सिर्फ दोषी को सजा देने के लिए नहीं होती, इससे काम होता है कि लोगों तक सन्देश जाए कि अगर वह ऐसे काम करेंगे तो उनको भी फांसी होगी.
गोयल ने कहा कि इससे उन लोगों को शह मिलती है जो आपराधिक कामों में लिप्त होते हैं. गोयल ने कहा यह शर्मनाक है कि जो लोग 2012 में अपराधियों के खिलाफ मार्च निकल रहे थे उन्होंने ही 7 सालों तक निर्भया के हत्यारों का मामला टाला.
गोयल ने गौर फरमाते हुए कहा कि एक तरफ निर्भया के दोषियों की फांसी टल रही है और दूसरी तरफ दिल्ली के मुख्यमंत्री केजीरवाल महिला सुरक्षा पर राजनीति कर रहे हैं. पिछले पांच सालों में 15 लाख सीसीटीवी लगने थे, नहीं लगे. बसों से महिला सुरक्षा बटन नदारद हैं, जीपीएस भी चलता नहीं. स्ट्रीट लाइट का भी कुछ नहीं हुआ.
गोयल ने केजीरवाल से सवाल किया कि जो दिल्ली में 12 फ़ास्ट-ट्रैक कोर्ट बनने थे वो कहाँ हैं? फ़ास्ट-ट्रैक कोर्ट का यही उद्देश्य था कि निर्भया के माता-पिता की तरह किसी और को इंसाफ पाने के लिए इतना लम्बा इंतज़ार ना करना पड़े.
नवभारत टाइम्स- साइकल पर विजय गोयल, आगे लिखा- CAA पर वातावरण दूषित न करें
नई दिल्ली
नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) के खिलाफ चल रहे प्रदर्शनों पर भारतीय जनता पार्टी के सांसद विजय गोयल ने अलग अंदाज में निशाना साधा है। गोयल इसके लिए साइकल से संसद पहुंचे, जिसपर सीएए से जुड़ा संदेश लिखा था।
गोयल जिस साइकल से संसद पहुंचे उसपर लिखा था, 'सीएए पर वातावरण को प्रदूषित न करें।' बता दें कि गोयल बीजेपी से राज्यसभा सांसद हैं। वह बजट सत्र में हिस्सा लेने संसद पहुंचे थे। विजय गोयल ने इससे सीएए और एनआरसी के खिलाफ चल रहे प्रदर्शनों पर निशाना साधा।
NDTV- Vijay Goel Cycles To Parliament With Placard On Citizenship Amendment Act
New Delhi: BJP lawmaker Vijay Goel on Friday arrived in the parliament for the budget session on a bicycle with a placard which read "Don't pollute the environment on CAA".
"I have to say this the country's environment is being polluted. When a law is passed then it is discussed with all the opposition but still, people are playing politics on the roads. I would like to say that don't pollute the environment," the BJP leader told ANI.
His remark comes after the opposition leaders staged a protest in front of the Gandhi statue in Parliament premises against the Citizenship Amendment Act (CAA) and proposed National Registrar of Citizens (NRC).
The leaders carried placards reading "Save India", "Save Constitution" and "No to CAA, NPR, NRC" and raised slogans "Stop the politics of hate" and "Save Our Democracy".
"The CAA and NRC will create division and hatred among the people of the country and endangers our democracy and secularism. Therefore, we have demanded that CAA be scrapped," Congress leader Ripun Bora had said.
गोयल की केजीरवाल को सलाह, ना करें दोगलेपन और झूठ की राजनीति;
– गोयल की केजीरवाल को सलाह, ना करें दोगलेपन और झूठ की राजनीति;
– केजरीवाल ने कहा प्रधानमंत्री को देशद्रोही, गोयल ने कि मांग की केजरीवाल मांगे माफ़ी;
– गोयल ने लिया कमला नगर से भाजपा प्रत्याशी सुमन गुप्ता की पदयात्रा में भाग;
नयी दिल्ली, जनवरी 31, 2020 : सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री विजय गोयल ने अरविन्द केजीरवाल को प्रधानमंत्री के खिलाफ अपशब्द पर सलाह दी कि वह दोगलेपन और झूठ की राजनीति ना करें. गोयल ने बताया कि केजरीवाल ने मोदी जी के खिलाफ शर्मनाक बयान दिया था- "मोदी ने पाकिस्तानियों के साथ सेटिंग कर रखी है। मोदी ने आतंकवादियों के साथ सेटिंग कर रखी है। उसकी पोल खोलने की जरुरत है. मोदी से बड़ा देशद्रोही कोई नहीं है"
केजरीवाल पर वार करते हुए गोयल ने कहा कि केजरीवाल झूठ की राजनीति पर तुले हुए हैं. वो इस हद्द तक गिर गए कि मोदी जी के खिलाफ खूब अपशब्द कहे. उन्होंने बताया कि ऐसा पहली बार नहीं हुआ है कि केजरीवाल ने मोदी जी के खिलाफ ऐसे बयान दिए हैं. गोयल ने बताया कि पहले भी केजरीवाल ने मोदी जी के खिलाफ निंदनीय बातें कहीं हैं जैसे कि "मोदी मेरी हत्या करना कहता है", "मोदी डरपोक और मानसिक रोगी है".
गोयल ने कहा कि केजरीवाल सिर्फ और सिर्फ मौके की राजनीति करते हैं. खुद प्रेस कांफ्रेंस कर के नाटक कर रहे हैं और चुनाव आयोग को पत्र लिख रहे हैं. जिस इंसान को देश के प्रधानमंत्री के खिलाफ अपशब्द कहने में शर्म नहीं आयी और उन्हों देशद्रोही करार दिया, उससे क्या ही उम्मीद की जा सकती है.
गोयल ने कहा कि केजरीवाल खुद और उनके विधायक जानबूझ कर जामिया और शाहीन बाग में हिंसा फैला रहे हैं और भड़काऊ भाषण दे रहे हैं.
गोयल ने आज कमला नगर से भाजपा प्रत्याशी सुमन गुप्ता की पदयात्रा में भी भाग लिया.
Vijay Goel Cycles To Parliament With Placard On Citizenship Amendment Act
New Delhi, 31 January, 2020: MP and former Union Minister Vijay Goel attended first day of budget session in the Parliament by riding his bicycle. Goel's cycle had placards attached to it stating "Do not pollute the environment on CAA". Goel said that whenever a legislation is passed, it is passed after due discussion in the Parliament in which opposition parties as well. Now, parties are politicising the issue and inciting people to block roads. Goel just gave one message to opposition parties that they should not pollute the environment of the country.
नवभारत टाइम्स- डिप्टी सीएम के इलाके की झुग्गी बस्ती में गोयल ने किया रात्रि प्रवास
विस, नई दिल्ली : विधानसभा चुनाव के दौरान झुग्गी बस्तियों के वोटरों को साधने में जुटी बीजेपी के राज्यसभा सांसद और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष विजय गोयल ने सोमवार को दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के विधानसभा क्षेत्र पटपड़गंज के तहत आने वाले शशि गार्डन इलाके की एक झुग्गी बस्ती में रात्रि प्रवास किया और वहां के लोगों की समस्याएं जानीं। मंगलवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर उन्होंने बताया कि शशि गार्डन की उस झुग्गी बस्ती में लोग मूलभूत सुविधाओं के लिए भी तरस रहे हैं और उन्होंने वहां जो कुछ भी देखा, वह बेहद चौंकाने वाला था।
गोयल ने बताया कि सोमवार को उन्होंने पटपड़गंज विधानसभा में शशि गार्डन के महात्मा गांधी झुग्गी-झोपड़ी कैंप की एक झुग्गी में रात्रि प्रवास किया। इस दौरान उन्होंने झुग्गीवालों को मूलभूत सुविधाओं के लिए लड़ते देखा। उन्होंने बताया कि वह रात को वहीं रुके और रात का खाना भी वहीं खाया। गोयल ने कहा कि अगर दिल्ली के उप-मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के क्षेत्र की झुग्गी बस्ती का इतना बुरा हाल है, तो पूरी दिल्ली में कैसी हालत होगी, इसका अंदाजा लगाना मुश्किल नहीं है। पीने के पानी की सुचारू व्यवस्था नहीं है। पानी के लिए लोगों को लंबी लाइनें लगानी पड़ती है। जो पानी आता है, वह बेहद गंदा होता है। स्थानीय लोगों ने उसकी विडियो भी बना रखी है। सीवर भरे हुए हैं। एक सीवरलाइन डाली गई है, वह अभी तक चालू नहीं हुई है। हर जगह बिजली के तार लटक रहे हैं। गोयल ने बताया कि वहां के लोगों से बातचीत करने पर उन्हें आस-पास के सरकारी स्कूलों की हालत का भी पता चला। लोगों ने उन्हें बताया कि स्कूलों में ढंग से क्लास नहीं लगती है, टीचर्स भी कभी आते हैं, कभी नहीं आते हैं और जो बच्चे फेल हो गए, उनको स्कूल में दोबारा दाखिला नहीं दिया जाता है।
दैनिक जागरण- एक्सक्लूसिव इंटरव्यू में विजय गोयल ने कसा तंज- केजरीवाल की गारंटी कौन लेगा?
नई दिल्ली। Delhi Election 2020: दिल्ली में विधानसभा चुनाव में परचम फहराने के लिए सभी पार्टियां जोर लगा रही हैं। भाजपा के दिग्गज भी चुनाव प्रचार के लिए मैदान में कूद पड़े हैं। पूर्व मंत्री व राज्यसभा सदस्य विजय गोयल भाजपा के लिए रचनात्मक चुनाव प्रचार अभियान चलाने की रणनीति बना रहे हैं। दिल्ली के चुनावी मुद्दे, शाहीन बाग में प्रदर्शन और भाजपा की रणनीति पर विजय गोयल से संतोष कुमार सिंह ने विस्तार से बातचीत की। पेश हैं बातचीत के मुख्य अंश:
इस बार विधानसभा चुनाव का मुख्य मुद्दा क्या है?
प्रत्येक चुनाव में सत्ता पर काबिज पार्टी की सरकार के कामकाज का आकलन होता है। आम आदमी पार्टी (आप) ने पिछले चुनाव में 70 वादे किए थे। अर्रंवद केजरीवाल की सरकार ने एक भी वादा पूरा नहीं किया और यही इस चुनाव में मुद्दा होगा। स्वास्थ्य, शिक्षा, बिजली, स्वच्छ पानी सहित अन्य घोषणाओं को पूरा करने में सरकार विफल रही है। भाजपा अपने संकल्प पत्र के साथ दिल्ली के विकास का रोडमैप लेकर लोगों के बीच पहुंचेगी।
शाहीन बाग इस चुनाव पर कितना असर डालेगा?
शाहीन बाग भी बड़ा मुद्दा इसलिए रहेगा क्योंकि यह दिल्ली की सुरक्षा और शांति से जुड़ा हुआ है। लोगों को लगता है कि आप व कांग्रेस एक वर्ग विशेष को भड़काकर दिल्ली की शांति व सुरक्षा को भंग कर रही है। जाहिर तौर पर दिल्ली के लोगों को इस तरह की पार्टी सत्ता में नहीं चाहिए।
अदालत के आदेश के बावजूद दिल्ली पुलिस प्रदर्शनकारियों को क्यों नहीं हटा रही है?
दिल्ली पुलिस विवेक का इस्तेमाल कर रही है। दोनों पार्टियां चुनावी लाभ के लिए दंगा कराने की साजिश रच रही हैं।
नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) को लेकर दिल्ली में अन्य स्थानों पर भी धरने शुरू हो गए हैं। इससे भाजपा की चुनावी परेशानी नहीं बढ़ेगी?
भाजपा के लिए नहीं यह देश के लिए परेशानी है और देश इन लोगों को माफ नहीं करेगा। आप व कांग्रेस के नेता एक वर्ग को गुमराह करके दिल्ली के रास्ते बंद करा रहे हैं, जिससे लोग परेशान हैं। राजधानी में अराजकता की स्थिति पैदा की जा रही है। विरोध-प्रदर्शन के नाम पर 80 फीसद लोगों की आवाज दबाने की कोशिश हो रही है।
क्या स्थानीय मुद्दों की कमी हो गई है कि शाहीन बाग को तूल दिया जा रहा है?
ऐसा नहीं है। आप सरकार की विफलता को भी हम उठा रहे हैं। वायु प्रदूषण, घरों में दूषित जल आपूर्ति, बदहाल सार्वजनिक परिवहन, महिला सुरक्षा इस चुनाव में बड़े मुद्दे हैं। भाजपा नेता व कार्यकर्ता इन मुद्दों को लेकर घर-घर पहुंच रहे हैं। लोगों को केजरीवाल सरकार की सच्चाई बताई जा रही है। झुग्गी बस्तियों में लोग बदहाली में जीवन गुजारने को मजबूर हैं। केजरीवाल मुफ्त पानी की बात कर रहे हैं, लेकिन झुग्गियों में लोगों को पानी नहीं मिल रहा है।
आप नेताओं का आरोप है कि भाजपा के पास कोई मुद्दा नहीं है, इसलिए हिंदू मुस्लिम, भारत-पाकिस्तान और शाहीन बाग की बात कर रहे हैं। इसमें कितनी सच्चाई है?
शाहीन बाग का धरना किसने दिया? मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ट्वीट करके लोगों को आंदोलन करने के लिए कहते हैं। लोगों को भड़काने और पुलिस को बदनाम करने के लिए उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया फर्जी वीडियो ट्वीट करते हैं। आप विधायक अमानतुल्ला खान, आसिफ मुहम्मद खान और हाजी इशराक किस पार्टी के नेता हैं सभी जानते हैं। हम लोगों को सच्चाई बता रहे हैं और आप व कांग्रेस के नेता भड़का रहे हैं।
केजरीवाल गारंटी कार्ड देकर सत्ता में वापसी पर दस काम पूरा करने की बात कर रहे हैं। आप का क्या कहना है?
केजरीवाल की गारंटी कौन लेगा? उन्होंने लोगों से वादा किया था कि आप का कोई भी विधायक व मंत्री गाड़ी-बंगला नहीं लेगा। बच्चों की कसम खाकर कहे थे कि कांग्रेस के साथ समझौता नहीं करेंगे। हकीकत सभी के सामने है। उन्होंने गाड़ी- बंगला भी लिया और कांग्रेस के साथ मिलकर सरकार भी बनाई। अब लोगों को उनके वादों पर विश्वास नहीं है। ’पिछले चुनाव में भाजपा तीन सीट पर सिमट गई थी। पांच सालों में क्या अंतर आया है कि भाजपा सत्ता में वापसी की बात कर रही है। पिछली बार दिल्ली के लोगों ने केजरीवाल के झूठे वादों पर विश्वास कर लिया था। अब सच्चाई सभी के सामने है, इसलिए वह पिछले विधानसभा चुनाव के बाद एक भी चुनाव नहीं जीत सके हैं। इस बार भी उनकी हार निश्चित है।
आखिर आपको झुग्गियों में क्यों प्रवास करना पड़ रहा है?
झुग्गी बस्तियों में समस्याओं की भरमार है। इन बस्तियों में रहने वालों ने उम्मीद के साथ आम आदमी पार्टी को पिछले चुनाव में समर्थन दिया था, लेकिन उन्हें धोखा मिला। इनकी समस्या जानने के लिए मैं पिछले कई दिनों से झुग्गियों में रात गुजार रहा हूं। लोगों से बात करके समस्या जानने के साथ ही नरेंद्र मोदी सरकार द्वारा गरीबों के कल्याण के लिए शुरू की गई योजनाओं की जानकारी दे रहा हूं।
पिछले पांच सालो में बसों की संख्या घट कर 3500 रह गयी- गोयल;
– मुफ्त यात्रा का क्या फायदा जब दिल्ली में बसें ही नहीं रहेंगी- गोयल;
– जान हथेली पर रख कर दिल्लीवाले कर रहे हैं डीटीसी की बसों में सफर- गोयल;
– पिछले पांच सालो में बसों की संख्या घट कर 3500 रह गयी- गोयल;
नयी दिल्ली, 29 जनवरी, 2020: सांसद और पूर्व दिल्ली भाजपा अध्यक्ष विजय गोयल ने दिल्ली सरकार को पिछले पांच सालों में दिल्ली में बस 25 बसें लाने पर आड़े हाथों लिया. गोयल आज अपने निवास 10 , अशोक रोड पर लोगों से 'चाय पर चर्चा' पर मिले और उनसे बातचीत की.
बातचीत के दौरान सतपाल भाटिया ने गोयल को बताया की कि डीटीसी की बसों की हालत काफी खराब है. रोज़ ही उन्हें जान हथेली पर रख के बस में लटक कर सफर करना पड़ता है. जो मार्शल दिल्ली सरकार ने नियुक्त किये हैं वो भी कुछ नहीं करते.
गोयल ने बताया कि हालत इतनी खराब है कि पिछले पांच सालों में बस 25 बसें आयी हैं. जिस केजरीवाल सरकार ने पांच साल पहले 11000 बसें लाने का वादा किया था वो मात्र 25 बसें ही ला पायी. कोर्ट से भी कई बार इस कारण दिल्ली सरकार को फटकार लगी है. जहाँ 2015 में दिल्ली में 5000 बसें थी वो अब घट कर 3500 रह गई हैं. बसों के रूट भी घट गए.
गोयल ने बताया कि बसों में जो महिलाओं के लिए सिक्योरिटी बटन लगे थे वो नहीं चलते और मार्शल भी ध्यान नहीं देते. सिर्फ महिलाओं के यात्रा फ्री करने से केजरीवाल अपनी जिम्मेदारियों से नहीं बच सकते. फ्री बस यात्रा का फायदा लेने के लिए पहले बसें होनी भी तो चाहिए.
गोयल अभी कुछ दिन पहले एक बस स्टैंड देख कर आये थे जो टूटा-फूटा पड़ा था और ना ही उस पर शेड था. कई स्टॉप तो ऐसे हैं जहाँ बस स्टैंड ही नहीं है.
लोगों ने बताया कि ड्राइवर अक्सर ही बस रोकते नहीं हैं और बसों के इंतज़ार में उन्हें घंटों खड़ा रहना पड़ना है. लोगों ने शिकायत करते हुए गोयल को बताया कि केजरीवाल ने बड़े जोर-शोर से पोर्टेबिलिटी कार्ड कि शुरुआत की तो थी पर वो चलते नहीं हैं. इससे लोगों को काफी परेशानी उठानी पड़ती है.
गोयल ने बताया कि डीटीसी के कर्मचारी भी काफी हतोत्साहित हैं. डीटीसी ने एक रेजोलुशन पास किया था जिसमें कहा था कि अगर अब नयी बसें नहीं आयी तो 2025 तक बस 5000 का स्टाफ रह जाएगा बस एक भी नहीं.
गोयल ने कहा केजरीवाल ने अखबार में अपना चेहरा चमकाने के लिए करोड़ों के विज्ञापन निकाल दिए कि बसें आयी हैं पर बसों कि संख्या उल्टा घट गयी. केजरीवाल ने सिर्फ और सिर्फ दिल्ली के लोगों को झूठ कह कर गुमराह किया है.
न्यूज़ 18- विजय गोयल ने झोपड़ी में बिताई रात, CM केजरीवाल को लिया आड़े हाथ
नई दिल्ली. दिल्ली विधानसभा चुनाव (Delhi Assembly Election) में सभी दलों ने अपना प्रचार अभियान तेज कर दिया है. प्रचार के लिए कई नेता नए-नए तरीके निकाल रहे हैं. BJP नेता विजय गोयल (Vijay Goel) ने मंगलवार को पटपड़गंज विधानसभा क्षेत्र में स्थित एक शख्स की झोपड़ी में रात्रि विश्राम किया. उन्होंने कहा, ‘विजय गोयल झुग्गी-झोपड़ी वालों के साथ खड़ा है, इसलिए हमने यहां आकर विश्राम करने का फैसला किया.' उन्होंने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया पर जमकर हमला बोला. आपको बता दें कि पटपड़गंज क्षेत्र से ही मनीष सिसोदिया फिर से चुनाव लड़ रहे हैं.
केजरीवाल पर बोला हमला
विजय गोयल ने सवाल उठाते हुए कहा, 'जिस केजरीवाल सरकार को आपने चुना था, उन पांच वर्षों में इस सरकार ने आपके लिए क्या काम किया? माताओं ने बताया कि या तो उनके घरों में पानी नहीं आता और यदि आता भी है तो गंदा. सिवेज जाम पड़े हैं. यह दिल्ली के उपमुख्यमंत्री का विधानसभा क्षेत्र है. लोग कहते हैं मनीष सिसोदिया यहां आते नहीं हैं.’ विजय गोयल ने कहा कि यहां के लोगो में केजरीवाल के खिलाफ रोष है. यहां कितने बच्चे इसलिए फेल हो गए, क्योंकि पढ़ाई अच्छी नहीं है. यहां रुकने से लोगों से हमारा सम्पर्क अच्छा हुआ है.
इससे पहले रिठाला में चुनाव प्रचार के दौरान मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर हमला तेज करते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सोमवार को उन्हें दिल्ली के शाहीन बाग जाने की चुनौती दी, ताकि विधानसभा चुनाव में लोग यह फैसला कर सकें कि उन्हें किसे वोट देना है. शाह ने उत्तर पश्चिम दिल्ली के रिठाला में एक चुनावी सभा में कहा था कि केजरीवाल और कांग्रेस नेता राहुल गांधी राम मंदिर के निर्माण और अनुच्छेद 370 निरस्त किए जाने के खिलाफ थे और उन्हें देश की छवि एवं सैनिकों की कोई परवाह नहीं थी. उन्होंने कहा कि विपक्ष को डर है कि वे उनके वोट बैंक को बिगाड़ देंगे. उन्होंने सवाल किया कि क्या आप उनके वोट बैंक हैं? उनका वोट बैंक कहां है? इस पर भीड़ ने जवाब दिया, ‘शाहीनबाग'.
जनसत्ता- केंद्रीय मंत्री विजय गोयल रात भर साथ बैठे तो लोगों ने तसल्ली से की बात
Delhi Assembly Elections 2020: सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री विजय गोयल ने सोमवार को पटपड़गंज विधानसभा में महात्मा गांधी कैंप शशि गार्डन की झुग्गियों में दौरा कर रात्रि को निवास किया और रात भर वे झुग्गीवालों के बीच उनकी समस्याओं पर चर्चा करते रहे। इलाके के अफजल और मुन्ना ने बताया की यहां पर सुबह-शाम दो-दो घंटे ही पानी आता है और उसके लिए भी लंबी-लंबी लाइन लगती है। उन्होंने गोयल को बिल दिखाते हुए बताया की बिजली का बिल भी ज्यादा आ रहा है। इलाके के लोगों में काफी रोष है उन्होंने कहा कि मनीष सिसोदिया इस क्षेत्र में आते नहीं है।
गोयल के साथ पटपड़गंज विधानसभा के उम्मीदवार रवि नेगी, पूर्व मेयर विपिन्न बिहारी एवं अन्य सैकड़ों कार्यकर्ता थे। गोयल ने कहा झुग्गीवालों की शिकायत है कि केजरीवाल सरकार ने उनके लिए कोई काम नहीं किए हैं और तो और केंद्र सरकार की आयुष्मान भारत योजना जिससे 5 लाख का मुफ्त इलाज मिलता और प्रधानमंत्री आवास योजना जिससे हमें कई साल पहले फ्लैट मिल जाते उसको भी लागू नहीं होने दिया।
गोयल ने कहा झुग्गी वालों को यह लगता है की केजरीवाल ने चुनाव में वोट लेने के लिए दो महीने जो मुफ्त योजना की वो वोट लेने के बाद बंद हो जाएगी। केजरीवाल की कौन गारंटी देगा जिसने बच्चों की कसम खाने के बाद भी भ्रष्ट कांग्रेस से समर्थन ले लिया और अब 5 साल खुद भी भ्रष्टाचार करते रहे। गोयल ने कहा हर पार्टी के नेता को झुग्गी झोपड़ी में एक दिन जरूर बिताना चाहिए ताकि वो अपनी आंखों से देख सके की उनकी समस्याएं क्या हैं। झुग्गीवालों की मुख्य समस्याओं में एक बड़ी समस्या पानी ना आना और गंदा पानी है साथ ही सीवर की और टूटी सड़कों की समस्या है। दूसरी बड़ी समस्या शौचालयों की है जहां लंबी लाइन लगती है।
शांति मोहल्ला, शशि गार्डन की झुग्गीवालों ने बताया की हमारे विधायक मनीष सिसोदिया सरकार में मंत्री हैं फिर भी उन्होंने हमारी समस्याओं पर ध्यान नहीं दिया। गोयल से बड़ी संख्या में युवा नौजवान भी मिले और उन्होंने बताया की कैसे प्रधानमंत्री ने स्किल इंडिया में उनको प्रशिक्षण दिया पर अभी उन्हें रोजगार की तलाश है। केजरीवाल ने भी वादे किए थे कि वह उनको रोजगार देंगे पर उन्होंने केवल अपनी पार्टी के कार्यकर्ताओं को ही लगाया आम आदमी को नहीं। गोयल ने कहा झुग्गियों में करीब 70 फीसद लोग प्रधानमंत्री के कामों से प्रभावित हैं और उन्हें ही वोट देंगे।
झुग्गीवालों में इस बात का भी गुस्सा है की कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के लोग दिल्ली में शाहीन बाग को लेकर हिंसा और अशांति फैला रहे हैं। गोयल ने कहा वो झुग्गी झोपड़ियों के दौरे करते रहेंगे और छोटी-छोटी बैठक कर उनको बताएंगे की दिल्ली में अगर भाजपा आएगी तो जहां झुग्गी है वहीं माकन में फ्लैट देंगे और 5 लाख तक का इलाज मुफ्त कराएंगे।
Vision for Delhi
My visions for Delhi stems from these inspiring words of Swami Vivekanada. I sincerely believe that Delhi has enough number of brave, bold men and women who can make it not only one of the best cities.
My vision for Delhi is that it should be a city of opportunities where people
Changes required in Delhi
Latest Updates
President Droupadi Murmu paid emotional tribute to Atal Bihari Vajpayee on his 99th birthday.
तहबाजारी वालों की समस्या को लेकर गोयल ने चांदनी चौक में लगाई जनता अदालत
Goel performed ‘havan’ at Hanuman temple in Connaught Place to rescue 41 workers
Goel organised ‘Bijli Adalat’ at Town Hall, Chandni Chowk
People Says
Vijay Goel is a national leader with wider vision and worked on the ground in Delhi.
Shantanu Gupta
No cricket with Pak until terrorism stops, says sports minister Vijay Goel Finally! Kudos for a much needed call!
Amrita Bhinder
Simply will appreciate Vijay Goel’s working style, witnessed his personal attention to west Delhi – Paschim Vihar ppl even at late hours.
Neerja
One must appreciate how Vijay Goel is working so hard and looking out for all sports. One can feel the change. Best wishes!
Saurabh Thapliyal
Vijay on Issues
Achievements
Vijay's Initiatives