Reports
Home / In News
In News
बिज़नेस स्टैंडर्ड- आप-कांग्रेस के बीच मिलीभगत, दोनों पार्टियां कर सकती हैं गठबंधन : विजय गोयल
11 जनवरी (भाषा) भाजपा के वरिष्ठ नेता विजय गोयल ने शनिवार को आरोप लगाया है कि आम आदमी पार्टी (आप) और कांग्रेस के बीच मिलीभगत है तथा दोनों दल आगामी दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए गठबंधन कर सकते हैं।
हालांकि, कांग्रेस ने विधानसभा चुनाव में आप के साथ गठबंधन की किसी संभावना को खारिज कर दिया है।
गोयल ने यहां संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि आप और कांग्रेस, दोनों का भ्रष्टाचार जैसे मुद्दों पर एक ही रवैया है तथा ये दोनों पार्टियां नागरिकता संशोधन अधिनियम (सीएए) और राष्ट्रीय नागरिक पंजी (एनआरसी) का विरोध कर रही हैं।
राज्यसभा सदस्य गोयल ने कहा कि 2013 के विधानसभा चुनाव से पहले मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दावा किया था कि तत्कालीन कांग्रेस सरकार के खिलाफ उनके पास 375 पृष्ठ के सबूत हैं, लेकिन सभी जानते हैं कि सत्ता में आने के बाद उन्होंने (केजरीवाल ने) क्या कार्रवाई की।
गोयल ने कहा कि दिल्ली में, कांग्रेस और आप ने सीएए के मुद्दे पर दंगे भड़काए। दोनों दल दिल्ली के लोगों को गुमराह कर रहे हैं।
वहीं, कांग्रेस की दिल्ली इकाई प्रमुख सुभाष चोपड़ा ने विधानसभा चुनाव के लिए आप के साथ गठबंधन की किसी भी संभावना को खारिज करते हुए कहा कि उनकी पार्टी अपने दम पर ‘‘स्पष्ट बहुमत’’ हासिल करेगी और दिल्ली में अगली सरकार बनाएगी।
दिल्ली विधानसभा चुनाव 8 फरवरी को होंगे और परिणाम 11 फरवरी को घोषित किए जाएंगे।
आज तक- कांग्रेस-AAP पर विजय गोयल का हमला, बोले- दोनों पार्टियां हैं मिली हुईं
कांग्रेस और AAP कर रही नीचले स्तर की राजनीति: विजय गोयल
गोयल बोले- भ्रष्टाचार, हिंसा और मुस्लिम तुष्टिकरण पर दोनो पार्टियां साथ
पूर्व केंद्रीय मंत्री और दिल्ली बीजेपी के वरिष्ठ नेता विजय गोयल ने कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के ऊपर नीचले स्तर की राजनीति का आरोप लगाया है. वहीं, विजय गोयल का कहना है कि दोनों पार्टियों के बीच अदरूनी गठबंधन है.
गोयल ने कहा कि भ्रष्टाचार, हिंसा और मुस्लिम तुष्टिकरण पर ये दोनों पार्टियां एक साथ हैं, बस बाहर से इनका चेहरा अलग है. उन्होंने कहा कि क्रोनोलॉजी देखिए तो बहुत से उदाहरण मिलेंगे कि दोनों पार्टियां बीजेपी से घबराकर इस समय एक साथ मिलकर एक दूसरे के गठबंधन में हैं.
उन्होंने कहा कि पिछले लोकसभा चुनाव में बीजेपी को 56 प्रतीशत से ज्यादा वोट मिले. वहीं, कांग्रेस 22.46 पर ही रही. इसका कारण था कि लोकसभा चुनाव के समय कांग्रेस और AAP दोनों पार्टियां गठबंधन करना चाह रही थीं, लेकिन अंतिम समय में एक्सपोज हो गईं, तो लोगों ने भारतीय जनता पार्टी को ज्यादा से ज्यादा अपना समर्थन दिया.
गोयल ने कहा कि दोनों पार्टियां चहें वो CAA हो, NPR हो, NRC हो या JNU साथ हैं. दोनों पार्टियों ने मिलकर दिल्ली में सोची समझी राजनीति के तहत एक विशेष वर्ग को हिंसा के लिए उकसाया और भड़काया, पूरी तरह दंगे कराने की कोशिश की.
'मोदी सरकार पर हमला करवाना चाहती थी दोनों पार्टियां'
वहीं, गोयल ने कांग्रेस और आप पर आरोप लगाया कि ये जेएनयू के छात्रों का इस्तेमाल कर मोदी सरकार पर अटैक करवाना चाहती थीं. उन्होंने कहा कि एक तरफ कांग्रस के आसिम मोहम्मद खान और दूसरी तरफ आप के अमानतुल्ला खान दोनों एक ही मंच के ऊपर लोगों को भड़का रहे और उकसा रहे हैं और यही हाल सीलमपुर के अंदर हुआ.
उन्होंने कहा कि कांग्रेस की शीला दीक्षित सरकार के 15 साल के कार्यकाल में जो भ्रष्टाचार हुआ उस पर आज अरविंद केजरीवाल चुप्पी साधे हुए हैं, एक शब्द भी नहीं बोल करे हैं. ऐसे ही केजरीवाल सरकार के 5 साल का भ्रष्टाचार, निकम्मापन पर भी कांग्रेस चुप्पी साधकर बैठी हुई है. गोयल ने कहा कि दोनों पार्टियां एक ही मंच पर साथ नजर आती हैं, चाहें वो किसान मुक्ति मोर्च हो, बेंगलूरू के अंदर शपथ समारोह हो या जेएनयू की हिंसा हो, चाहे वो सीएए के खिलाफ हो.
विजय गोयल ने कहा कि अभी कांग्रेस के चुनाव प्रभारी पीसी चाको ने सीधे-सीधे बयान दिए कि अगर आप को बहुमत नहीं मिलता है और समर्थन देने की जरूरत पड़ी तो हम दे सकते हैं. वहीं, गोयल ने कहा कि ये वहीं अरविंद केजरीवाल हैं जिन्होंने बच्चों की कसम खाई थी कि हम कांग्रेस से समर्थन ना लेंगे ना देंगे.
The Hindu- AAP, Cong. joining hands to take on BJP’s might: Vijay Goel
The Bharatiya Janata Party (BJP) on Saturday accused the Congress and the Aam Aadmi Party (AAP) of being hand in glove when it comes to “corruption, violence and Muslim appeasement”, in the run-up to the Assembly elections.
Both the parties, BJP Rajya Sabha MP Vijay Goel alleged, were politically attacking the Narendra Modi-led Central government by “using the JNU students” to influence the Delhi Assembly elections.
“In view of the upcoming Assembly election in Delhi, the Congress and AAP are joining hands to indulge in low-grade politics. This is a matter of concern for all of us. Both the parties are hand in glove when it comes to corruption, violence and Muslim appeasement. Both these parties are afraid of BJP and hence are forming an alliance with each other,” he alleged at a press conference here.
Severe allegations
In the Lok Sabha elections, Mr. Goel argued, the BJP secured 56.8% votes, the Congress secured 22.46% votes and the AAP came third. Both these parties wanted to form an alliance for the Lok Sabha polls but were “exposed” at the last moment.
Both parties, he alleged, had “instigated violence” and “tried their best” to start riots in Delhi “with the help of a particular community” on the issues of amended Citizenship Act, NPR and the JNU agitation.
The Times Of India- Delhi assembly elections: AAP, Congress may join hands, says Vijay Goel
NEW DELHI: Senior BJP leader Vijay Goel on Saturday accused Aam Aadmi Party and Congress of being hand-in-glove and said the two parties might forge an alliance for the upcoming Delhi assembly election. Addressing a press conference, Goel said both the parties were on the same page on issues like corruption, protest against Citizenship Amendment Act and National Register of Citizen.
In the run up to the 2013 assembly election, chief minister Arvind Kejriwal had claimed he had 375 pages of evidence against then Congress government, but everyone knows what action he took after coming to power, Goel, who is also a Rajya Sabha MP, said. In Delhi, Congress and Aam Aadmi Party "instigated riots" on the issue of CAA, Goel said, adding that both parties were misleading people.
Congress's Delhi unit chief Subhash Chopra has dismissed any possibility of an alliance with AAP, asserting that his party will win a "clear majority" on its own and form the next government in the city.
हिन्दुस्तान- दिल्ली चुनाव 2020 : विजय गोयल बोले- जनता ने ‘आप’ के विकास मॉडल को नकारा
भाजपा शासित नगर निगम को लेकर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के रिपोर्ट कार्ड पर राज्यसभा सांसद विजय गोयल ने पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि केजरीवाल निगम पर आरोप लगाने से पहले भूल गए कि उन्होंने दिल्ली का बुरा हाल कर दिया है। दिल्ली की जनता ने उनके मॉडल को नकार दिया है।
विजय गोयल ने केजरीवाल सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि वह चुनाव से पहले निगम पर आरोप लगा सकें इसलिए उन्होंने पांच साल तक नगर निगम के साथ सौतेला व्यवहार किया। निगम को काम करने के लिए फंड नहीं दिए गए। नौ हजार करोड़ रुपये दिल्ली सरकार को निगम को देने थे। ‘आप' सरकार ने वह पैसे इसलिए नहीं दिए ताकि निगम काम न कर सके। उसके बाद भी निगम ने अपनी क्षमता से अधिक काम किए। गोयल ने कहा कि जिसे लेकर वह निगम पर आरोप लगा रहे हैं वह भी उसके लिए उतने ही जिम्मेदार हैं क्योंकि वह दिल्ली के मुख्यमंत्री हैं। क्या केजरीवाल बताएंगे कि उन्होंने निगम अधिकारियों के साथ कितनी बार बैठक की, जिससे योजनाओं पर मिलकर काम किया जा सके।
मुख्यमंत्री बताएं तीन मंत्रियों को क्यों हटाना पड़ा : गोयल ने कहा कि भ्रष्टाचार के सवाल उठाने वाले केजरीवाल बताएं कि उन्हें पांच साल में तीन मंत्रियों को क्यों हटाना पड़ा। उन्होंने कहा कि जिन स्कूलों को बंद करने की बात वह कर रहे हैं वह स्कूल बंद नहीं हुए हैं बल्कि दूसरी इमारतों में स्थानांतरित हुए हैं। दिल्ली सरकार के स्कूलों में पिछले एक साल में ढाई लाख बच्चे कम हो गए हैं।
गौरतलब है कि दिल्ली में आठ फरवरी को 70 सीटों पर विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। विधानसभा चुनाव के परिणाम 11 फरवरी को घोषित किए जाएंगे। इस बार यहां मुकाबला मुख्य रूप से आम आदमी पार्टी, भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस के बीच है।
नवभारत टाइम्स- गोयल ने शिक्षा पर सिसोदिया से पूछे 10 सवाल
नई दिल्ली : दिल्ली में विकास के सरकारी दावों की असलियत सामने लाने के लिए बीजेपी रोज नए-नए सवाल कर रही है। इसी क्रम में शुक्रवार को सांसद विजय गोयल ने सीएम अरविंद केजरीवाल और शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया से दिल्ली की शिक्षा व्यवस्था में सुधार से जुड़े दावों को लेकर 10 सवाल पूछे। विधानसभा में विपक्ष नेता विजेंद्र गुप्ता ने भी सरकार जनहित की योजनाओं से जुड़े तीन सवाल किए। दोनों नेताओं ने सरकार के विकास के दावों को खोखला बताते हुए कहा कि जनहित की योजनाओं के नाम पर सरकार केवल प्रचार प्रसार तक सीमित रही और योजनाओं का कोई फायदा जनता तक नहीं पहुंचा।
विजय गोयल ने सरकार के शिक्षा में सुधार के दावों पर सवाल उठाते हुए कहा कि झूठा प्रचार करके लोगों से सरकारी स्कूलों में सुधार का दावा किया जा रहा है, जबकि असल में कई स्कूलों में आठवीं क्लास के बच्चे भी ठीक से एबीसीडी नहीं बोल पाते। उन्होंने पूछा कि क्या यह सच नहीं है कि 2018 में नौवीं क्लास के 76 हजार बच्चे फेल हुए, ढाई लाख बच्चों को दोबारा एडमिशन नहीं दिया गया, शिक्षा के कुल बजट का केवल 30 पर्सेंट ही खर्च हुआ, अगर दिल्ली सरकार के स्कूल इतने अच्छे हैं तो फिर बच्चे प्राइवेट स्कूलों में ईडब्लूएस कैटिगरी के तहत दाखिला क्यों ले रहे हैं, दिल्ली सरकार के 900 में से 595 स्कूलों में प्रिंसिपल के पद और 17 हजार टीचरों के पद अभी तक खाली क्यों है, क्या पिछले पांच सालों में एक भी नया स्कूल खोला गया, क्या आज भी एक ही क्लास में 80-80 बच्चे नहीं पढ़ रहे। गोयल ने कहा कि अगर सीएम इन सवालों का जवाब नहीं देते हैं, तो इसका मतलब यही होगा कि शिक्षा को लेकर उनके तमाम दावे झूठे हैं और झूइा प्रचार करके जनता को केवल भ्रमित किया जा रहा है।
वहीं विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष विजेंद्र गुप्ता ने केजरीवाल सरकार पर आरोप लगाया कि आयुष्मान भारत और प्रधानमंत्री आवास योजना के बाद अब दिल्ली सरकार केंद्र की अंत्योदय अन्न योजना और प्रायोरिटी हाउसहोल्ड योजना का लाभ भी गरीबों तक नहीं पहुंचने दे रही? जन आहार कैंटीन बंद करके भी सरकार गरीब के मुंह से निवाला छीनने का काम कर रही है। गुप्ता ने कहा कि केजरीवाल सरकार ने हमेशा केंद्र की जनकल्याणकारी योजनाओं से दिल्ली में रह रहे गरीब लोगों को वंचित रखा है। आने वाले चुनाव में ये लोग केजरीवाल सरकार के खिलाफ वोट करके अपना जवाब देंगे।
बाइक रैली के जरिए विजय अभियान का आगाज, गोयल का दावा- BJP बनाएगी सरकार
भाजपा ने बाइक रैली के जरिए की विजय अभियान की शुरुआत
मनोज तिवारी, विजय गोयल ने बाइक पर सवार होकर की रैली
दिल्ली में विधानसभा चुनाव के ऐलान के बाद राजनीतिक पार्टियां जमकर चुनाव प्रचार कर रही हैं. दिल्ली बीजेपी ने विधानसभा चुनाव के मद्देनजर बाइक रैली के जरिए विजय अभियान की शुरुआत की. जिसे दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष मनोज तिवारी, सांसद विजय गोयल और सांसद मीनाक्षी लेखी ने हरी झंडी दिखाई.रैली गोल मार्केट से होकर मंडी हाउस पहुंची. मंडी हाउस, विकास मार्ग, आईएसबीटी, दिल्ली विश्वविद्यालय, आजादपुर होते हुए विजय अभियान ब्रिटानिया चौक पर पहुंचा. जहां पर सांसद प्रवेश साहिब सिंह वर्मा भी इसमें शामिल हुए. यह रैली पंजाबी बाग, धौला कुआं होते हुए दिल्ली प्रदेश कार्यालय पर पहुंच कर समाप्त हुई. दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष मनोज तिवारी और सांसद विजय गोयल ने एक साथ बाइक पर सवार होकर रैली की शुरुआत की.
दिल्ली बीजेपी का कहना है कि कांग्रेस, आम आदमी पार्टी और कम्युनिस्ट पार्टी की ओर से दिल्ली की जनता के बीच नागरिकता संशोधन कानून के बारे में फैलाए जा रहे झूठ के कारण नकारात्मकता का माहौल है. इस माहौल को अपने सकारात्मक प्रयास से बदलने के लिए हजारों गैर-राजनीतिक युवाओं ने विजय अभियान संकल्प रैली का आयोजन किया.
'भ्रम दूर करने की कोशिश'
इस मौके पर दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष मनोज तिवारी ने कहा, 'इस रैली का मकसद दिल्ली में जो कांग्रेस और आम आदमी पार्टी ने नागरिकता संशोधन कानून को लेकर लोगों के बीच झूठ और भ्रम का माहौल बनाने की कोशिश की है, उसको दूर किया जाए.
वहीं सांसद विजय गोयल ने कहा, 'इस बार दिल्ली में बीजेपी की सरकार ही बनेगी और बीजेपी ही दिल्ली को विकास दे सकती है. दिल्ली में 8 फरवरी को विधानसभा चुनाव के लिए मतदान होने हैं. 11 फरवरी को दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजे आएंगे.
Goel rebuts claims of Kejriwal in 10 questions
– Kejriwal should visit Delhi government schools with me, schools to be of my choice- Goel;
– Goel rebuts claims of Kejriwal in 10 questions;
– Claims of education by Kejriwal are hollow- Goel
New Delhi, 10th January, 2020: BJP’s senior leader Vijay Goel said that claims of Delhi government on education are hollow. He challenged CM Kejriwal and asked him to answer his questions. Goel said that Kejriwal’s false advertisements are misleading people to believe that state of education has improved in Delhi. Actually, a lot of students in class 8th cannot even recite “A for Apple”. Till now, Kejriwal or his ministers have failed to answer these questions on education.
1. Any of his ministers can tag along with me to visit government schools of Mustafabad. This will unravel the truth.
2. If 76000 students failed class 9th or not?
3. If only 30% of education budget was spent in 2019-20?
4. Were 2.5lakh students were denied readmission by Delhi Government?
5. If Delhi government’s schools are actually worldclass, then why are students of EWS category taking admission in private schools?
6. If 595 positions of principals out of 900 are lying vacant in Delhi government schools?
7. If there are 17000 positions lying vacant for teachers in Delhi government schools?
8. How many schools have been opened in last five years?
9. If even today 80-80 students are forced to study in one class?
10. How many ministers and MLAs of Delhi government are sending their children to delhi government schools?
Goel said that if Kejriwal government cannot answer these questions then it means that their claims on education are false and that they are misleading the public through their advertisements.
मुख्यमंत्री केजरीवाल एमसीडी पर आरोप लगाने से पहले खुद के गिरेबान में झांके
– दिल्ली के मुख्यमंत्री हैं या केवल आम आदमी पार्टी के नेता
– एमसीडी के साथ सौतेला व्यवहार इसलिए ताकि आरोप लगा सकें
– मुख्यमंत्री केजरीवाल एमसीडी पर आरोप लगाने से पहले खुद के गिरेबान में झांके
– केजरीवाल ने सिद्ध किया कि एमसीडी, दिल्ली और केन्द्र में एक ही पार्टी की सरकार हो
नई दिल्ली, 9 जनवरी, 2020: सांसद एवं पूर्व अध्यक्ष दिल्ली भाजपा विजय गोयल ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल के बयान को बहुत अफसोसजनक बताया ।
गोयल ने कहा कि गर्वंनेंस के दो माॅडल बताने वाले मुख्यमंत्री केजरीवाल एमसीडी के ऊपर आरोप लगाने से पहले भूल गए कि दिल्ली सरकार ने दिल्ली को नरक बना दिया है। ये शब्द किसी और के नहीं सुप्रीम कोर्ट के दिल्ली में प्रदूषण को लेकर थे। दिल्ली की जनता ने उनके माॅडल को बुरी तरह से नकार दिया। जिस भाजपा पर वे एमसीडी को लेकर आरोप लगा रहे हैं, दो साल पहले तीनों एमसीडी वे हार गए और लोक सभा में 7 में से 5 सीटों पर उनके उम्मीदवारों की जमानत जब्त हो गई।
केजरीवाल कल एमसीडी पर आरोप लगा सकें, इसलिए 5 साल तक केजरीवाल ने एमसीडी के साथ सौतेला व्यवहार किया और फंड नहीं दिए ताकि वे आज प्रेस कांफ्रेंस कर सके। 9 हजार करोड़ रूपए दिल्ली सरकार ने एमसीडी को देने थे, जो सिर्फ इसलिए नहीं दिए ताकि नगर निगम काम न कर सके, फिर भी नगर निगम ने अपनी ताकत से ज्यादा काम किया है। एक तरफ हमारी केन्द्र सरकार है, जिसने दिल्ली के लिए लगातार योजनाएं और प्रोजेक्ट्स दिए, उदाहरण के लिए ईस्टर्न-वेस्टर्न पेरिफेरिवल व अन्य। अगर हम भी दिल्ली सरकार को बदनाम करना चाहते तो हम भी दिल्ली के लिए योजनाएं नहीं देते।
आज केजरीवाल एमसीडी पर आरोप लगा रहे हैं, उस सबके उतने ही दिल्ली के मुख्यमंत्री होने के नाते वे भी जिम्मेदार हैं, जितना वे हमें बता रहे हैं। क्या वे बताएंगे कि उन्होंने कब-कब एमसीडी के साथ या कमिश्नर के साथ मीटिंग की और मिलकर काम करने की योजनाएं बनाई ?
दूसरों पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाने से पहले केजरीवाल अपने गिरेबान मंे झांक लें। विजय गोयल ने तो सबसे ज्यादा महाभ्रष्ट दिल्ली सरकार को बताया है, उनके सभी विभागों में बहुत भ्रष्टाचार है, इसलिए उनके 7 में से 3 मंत्रियों को हटाना पड़ा और 32 विधायकों पर भ्रष्टाचार से लेकर महिला उत्पीड़न के आरोप हैं। केजरीवाल जी उसका भी जवाब दे दो।
गोयल ने कहा कि अरविन्द केजरीवाल हवा में बातें कर रहे हैं। नगर निगम के जिन 109 स्कूलों को बंद करने की वे बात कर रहे हैं, वे बंद नहीं, अपितु दूसरे स्कूलों में शिफ्ट हुए हैं। दिल्ली सरकार के स्कूलों मंे पिछले एक साल में ढाई लाख बच्चे कम हो गए और अकेले 9वीं कक्षा में 1,54,000 बच्चे पास और 76,000 बच्चे फेल हो गए। ये तो एक साल के आंकड़ें हैं, 5 साल में क्या हुआ होगा, ये केजरीवाल बताएं।
गोयल ने कहा कि केजरीवाल ने यह सिद्ध कर दिया है कि केन्द्र और दिल्ली में एक ही पार्टी की सरकार होनी चाहिए, तभी तालमेल से काम होगा। केन्द्र और एमसीडी में पहले ही भाजपा है इसलिए अगर दिल्ली में भी भाजपा की सरकार होगी तो इस तरीके के आरोप-प्रत्यारोप नहीं लगेंगे।
गोयल ने बताया कि दिल्ली सरकार ने एक भी नया स्कूल, काॅलेज, अस्पताल नहीं खोला, अगर खोला होता तो छोटे-छोटे कमरे स्कूलों में नहीं बनाने पड़ते और पटरियों पर मोहल्ला क्लिनिक नहीं बनाने पड़ते, बल्कि अच्छे अस्पताल और डिस्पेंरियां बना देते।
एक मुख्यमंत्री के लिए यह बहुत शर्मनाक बात है कि वह अपनी ही एमसीडी से सौतेला व्यवहार करते रहे और अब आरोप लगाने बैठ गए। गोयल ने कहा कि 5 साल में केजरीवाल ने किया दिल्ली का बुरा हाल। प्रदूषण और गंदा पानी इसका उदाहरण है। इसका सबसे बड़ा सबूत तो यह है कि उनको अंतिम दो महीनों में मुफ्त की घोषणाएं और करोड़ों रूपए विज्ञापनों पर खर्च करने पड़े ,यहां तक कि टेलीविजन पर प्रायोजित झूठे कार्यक्रम करवाने पड़ रहे हैं।
— 0 —
NDTV- “Anti-Nationals” Spreading Misinformation On Citizenship Act: Vijay Goel
New Delhi: Those who are spreading misinformation on the Citizenship Amendment Act (CAA) are "anti-nationals", Rajya Sabha MP and senior BJP leader Vijay Goel said on Tuesday.
He made the remarks at a peace march from Baratooti Chowk in the Sadar Bazar area to Jama Masjid in support of the amended law. He led the march with Union Minister Nityanand Rai.
"Those who are spreading misinformation on the CAA are anti-nationals and are inciting violence on the streets in the name of a particular religion and community. Sadly, this is not restricted to Delhi but is happening pan-India," Vijay Goel said.
"Opposition parties want to incite violence in the country because people have rejected them through democratic means. The Citizenship Amendment Act has been passed by Parliament, despite this people are being misled about it, especially the Muslim community," he said.
Speaking about Sunday's attack by a masked mob at Jawaharlal Nehru University (JNU), the BJP leader accused the opposition parties of inciting the violence and said they will be exposed after an investigation into the matter.
"Communist parties, Congress and AAP first incited violence in Jamia, then AMU and now JNU. There is strong evidence that JNUSU's Aishe Ghosh, along with unidentified masked persons, was involved in the violence at JNU. An FIR has been filed against her and 22 other people," Vijay Goel said.
Vision for Delhi
My visions for Delhi stems from these inspiring words of Swami Vivekanada. I sincerely believe that Delhi has enough number of brave, bold men and women who can make it not only one of the best cities.
My vision for Delhi is that it should be a city of opportunities where people
Changes required in Delhi
Latest Updates
President Droupadi Murmu paid emotional tribute to Atal Bihari Vajpayee on his 99th birthday.
तहबाजारी वालों की समस्या को लेकर गोयल ने चांदनी चौक में लगाई जनता अदालत
Goel performed ‘havan’ at Hanuman temple in Connaught Place to rescue 41 workers
Goel organised ‘Bijli Adalat’ at Town Hall, Chandni Chowk
People Says
Vijay Goel is a national leader with wider vision and worked on the ground in Delhi.
Shantanu Gupta
No cricket with Pak until terrorism stops, says sports minister Vijay Goel Finally! Kudos for a much needed call!
Amrita Bhinder
Simply will appreciate Vijay Goel’s working style, witnessed his personal attention to west Delhi – Paschim Vihar ppl even at late hours.
Neerja
One must appreciate how Vijay Goel is working so hard and looking out for all sports. One can feel the change. Best wishes!
Saurabh Thapliyal
Vijay on Issues
Achievements
Vijay's Initiatives