Reports
Home / In News
In News
विधायकों ने खोदा केजरीवाल के लिए गड्ढा- गोयल
· जनता विधायकों की सोशल मीडिया साइट्स पर जाए और देखे दिल्ली का क्या हाल है- गोयल
नई दिल्ली, 05 अक्टूबर 2019: सांसद व पूर्व अध्यक्ष दिल्ली भाजपा विजय गोयल ने कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल इधर दावा कर रहे हैं कि पांच साल हमने दिल्ली में बहुत विकास के काम किए। उधर उनके ही विधायकों ने दिल्ली के झूठे विकास की पोल अपनी ही सोशल मीडिया के फेसबुक और ट्विटर पर खोल दी है।
केजरीवाल ने कहा दिल्ली की सड़कों की हालत देखने के लिए हमारे सभी विधायक जायेगें। जब विधायक सड़कें देखने गए तो उनकी हालत इतनी खराब थी कि उन्होंने अपनी सोशल मीडिया साइट्स पर इन सड़कों के गड्ढों को अपलोड कर दिया। बिना यह जाने कि उस से उनके मुख्यमंत्री के विकास के दावों की पोल खुल जाएगी।
गोयल ने कहा पांच साल तक जो सड़कें टूटी-फूटी गड्ढों वाली रही, अब चुनाव से दो महीने पहले वो सड़कें कैसे ठीक हो जाएँगी?
गोयल ने कहा केजरीवाल जी ने जो अभी सड़कों के गड्ढों के लिए प्रेस कांफ्रेंस की थी गड्ढे भरने की बात इन्होने एक साल पहले 13 नवंबर 2018 को भी की थी।
लगता है विधायकों ने केजरीवाल के लिए गद्धा खोद दिया है। जनता विधायकों की सोशल मीडिया साइट्स पर जाए और देखे दिल्ली का क्या हाल है।
Business Standard- दिल्ली भाजपा ने केजरीवाल की टिप्पणी के खिलाफ प्रदर्शन किया
राज्यसभा सदस्य विजय गोयल समेत प्रदर्शनकारी आईटीओ के पास इकट्ठा हुए। प्रदर्शनकारियों ने तख्तियां पकड़ी हुईं थी और वे आम आदमी पार्टी (आप) और केजरीवाल के खिलाफ नारे लगा रहे थे।
उन्होंने दिल्ली सचिवालय की ओर बढ़ने की कोशिश की लेकिन पुलिस ने उन्हें रोक दिया।
गोयल ने कहा, ‘‘ पुलिस ने हमें आगे नहीं जाने दिया। केजरीवाल की टिप्पणी ने पूर्वांचली लोगों की भावनाओं को आहत किया है। वह खुद गाजियाबाद और हरियाणा से दिल्ली आए हैं। अगर वह ऐसी बातें कहेंगे तो हमें सड़कों पर आना होगा। हमारे बच्चे भी अन्य राज्यों में जाते हैं।’’
आज तक- जब झाड़ू लेकर निकले भाजपा सांसद गौतम गंभीर और विजय गोयल
यात्रा के जरिए 'नो टू सिंगल यूज प्लास्टिक' व स्वच्छता का मैसेजभाजपा सांसद ने बोला केजरीवाल पर हमला, उठाए कई सवाल
आज देश भर में महात्मा गांधी की 150वीं जयंती पर भाजपा नेताओं ने अलग-अलग जगहों पर गांधी संकल्प यात्रा निकाली. इसका उद्देश्य गांधी जी के जीवन मूल्यों को जनता तक पहुंचाना था. साथ ही नो टू सिंगल यूज प्लास्टिक और स्वच्छता का मैसेज भी इसके जरिए लोगों तक पहुंचाना था.
दिल्ली में भी आज पूर्वी दिल्ली से सांसद गौतम गंभीर और राज्यसभा सांसद विजय गोयल ने पदयात्राएं निकाली. जहां गौतम गम्भीर ने लक्ष्मी नगर के कार बाजार से V3S मॉल तक पदयात्रा निकाली वहीं विजय गोयल ने मंडावली के श्रीराम चौक से पद यात्रा की शुरुआत की.
पदयात्रा का सबसे बड़ा संदेश?
गम्भीर की पदयात्रा में भाजपा विधायक ओपी शर्मा भी शामिल हुए. गौतम गम्भीर ने कहा, 'आज की इस पदयात्रा का सबसे बड़ा संदेश है सिंगल यूज प्लास्टिक से छुटकारा. पदयात्रा निकालने का सबसे बड़ा कारण यह है कि हम इसे एक मास मूवमेंट बनाना चाहते हैं. हम इसे लोगों के बीच में लेकर जाना चाहते हैं.'
जब गौतम गंभीर से ये पूछा गया कि ऐसा क्यों लग रहा है कि राजधानी दिल्ली में भाजपा लोकल मुद्दों पर न लड़के राष्ट्रीय मुद्दों और प्रधानमंत्री मोदी के नाम पर ही लड़ रही है तो पूर्व क्रिकेटर ने कहा की भाजपा लोकल मुद्दों पर भी चुनाव लड़ रही है.
गौतम गम्भीर ने कहा, 'अरविंद केजरीवाल साढ़े चार साल बाद जागे हैं. इससे पता चलता है कि महिलाओं की सुरक्षा साढ़े चार साल तक महत्वपूर्ण नहीं थी. डेंगू को लेकर अरविंद केजरीवाल ने MCD के काम का श्रेय लेने की कोशिश की और वो सबसे ओच्छी राजनीति है. ये मुफ्त की घोषणाएं सब पॉलिटिक्स है.
मुफ्त इलाज पर बोले गम्भीर
एक बयान में केजरीवाल ने कहा था कि बिहार जैसे राज्यों से लोग 500 रुपये का टिकट लेकर दिल्ली आ जाते हैं और 5 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज करा रहे हैं. इस पर गौतम गंभीर ने कहा कि अरविंद केजरीवाल खुद हरियाणा से हैं तो वो क्या किसी को दिल्ली छोड़ने की बात कर रहे हैं.
वहीं मंडवाली में निकाली गई पदयात्रा में विजय गोयल ने कहा, 'सभी विधानसभा में यह पदयात्राएं महात्मा गांधी की जयंती से लेकर सरदार पटेल की जयंती (October 31) तक चलेंगी. इस यात्रा का संदेश 'नो टू सिंगल यूज प्लास्टिक और स्वच्छता अभियान' है. हमें रास्ते में जो कूड़ा मिलेगा उसे भी बटोरेंगे और वृक्ष भी लगाएंगे. हमने प्लास्टिक पर प्रतिबंध नहीं लगाया है. जब तक हम जनजागरण करेंगे तब तक प्लास्टिक के विकल्प मार्केट में आ जाएंगे.
विजय गोयल का केजरीवाल पर हमला
केजरीवाल के बिहार वाले बयान पर विजय गोयल ने कहा, 'अरविंद केजरीवाल भूल जाते हैं कि वो दिल्ली के मुख्यमंत्री है और उन्हें ऐसे बचकाने बयान नहीं देने चाहिए. ऐसा लग रहा है कि दूसरे राज्यों से जो लोग आकर दिल्ली में बस रहे हैं. अरविंद केजरीवाल को उनसे नफरत हो गई है और वो उन्हें निकालना चाहते हैं.
आगे उन्होंने कहा, 'खुद अरविंद केजरीवाल हरियाणा से हैं. उन्होंने झारखंड से पढ़ाई की. रहने चले गए वह गाजियाबाद में और इलाज कराते हैं वो बैंगलोर में, तो क्या इन सभी राज्यों से उन्हें निकाल देना चाहिए?'
अगर आप पांच लाख का इलाज मुफ्त दे भी रहे हैं तो वो कोई आपकी जेब से नहीं आया है, वो जनता के टैक्स का ही पैसा है. जिस तरीके से आपकी मुफ्त की घोषणाओं के लिए भी पैसा जनता के टैक्स से ही आ रहा है.' भाजपा इस बात को गली-गली तक लेकर जाएगी कि पूर्वांचलयों ने 1942 से लेकर आज तक दिल्ली के निर्माण में बहुत बड़ा रोल निभाया है.'
बता दें, स्वच्छता का संदेश देते हुए विजय गोयल ने पूरे पदयात्रा के दौरान सड़क पर बीच-बीच में रुककर झाड़ू से सड़क की सफाई की. इस पदयात्रा के अंत में उन्होंने एक पार्क में वृक्ष भी लगाए.
हरियाणा में खट्टर सरकार इस बार 75 पार
सोनीपत से भाजपा उम्मीदवार कविता जैन के नामांकन में पहुंचे गोयल
कविता जैन पूरे हरियाणा में बनाएंगी जीत का रिकाॅर्ड – गोयल
नई दिल्ली 3 अक्तूबर, 2019: हरियाणा में खट्टर सरकार इस बार 75 पार। सांसद एवं पूर्व केन्द्रीय मंत्री विजय गोयल ने यह बात हजारों की संख्या में एकत्रित सोनीपत के कार्यकत्र्ताओं के बीच कही। गोयल आज सोनीपत से भाजपा उम्मीदवार कैबिनेट मंत्री कविता जैन के नामांकन भरवाने के लिए सोनीपत गए थे। कविता जैन तीसरी बार यहां से विधानसभा का चुनाव लड़ रही हैं।
गोयल ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी की केन्द्र की योजनाओं से हरियाणा को बहुत लाभ हुआ है, क्योंकि हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने सभी योजनाओं को अपने प्रदेश में लागू किया और उनका भरपूर फायदा जनता के लिए उठाया।
गोयल ने कहा कि सबसे बड़ी बात यह है कि खट्टर ने कांग्रेस और इंडियन नेशनल लोकदल की भ्रष्ट सरकारों के सामने एक पारदर्शी ईमानदार सरकार दी और राज्य में पद नियुक्ति, स्थानांतरण (पोस्टिंग, ट्रांसफर) सब ऑनलाइन कर दी। हरियाणा सरकार ने हर वर्ग के लोगों के लिए काम किए जैसे , किसान, मजदूर, महिला, युवा।
गोयल ने कहा कि कांग्रेस और इंडियन नेशनल लोकदल पार्टियां दो फाड़ हो चुकी हैं। दोनों की राज्य में उपस्थिति नाम मात्र की है। इसीलिए भाजपा बहुत आसानी से 75 सीटें जीतेगी।
गोयल ने कहा कि कविता जैन ने सोनीपत क्षेत्र में 6 हाईवे बना ट्रैफिक की समस्या को हल किया है, वहीं अपने क्षेत्र में दिन-प्रतिदिन की समस्याओं के लिए एक ही बिल्डिंग में केन्द्र खोला है, जहां लोगों की समस्या हल हो सकती है। सोनीपत में एयरपोर्ट की तरह बसपोर्ट गुजरात की भांति बनेगा और कविता जैन इस बार पूरे हरियाणा में जीतने का रिकाॅर्ड बनाएंगी।
गोयल ने कहा वे हरियाणा के चुनाव में समय-समय पर जाते रहेंगे और पार्टी को जिताने में भरपूर सहयोग देंगे। प्रधानमंत्री मोदी के बड़े और कड़े फैसलों से हरियाणा के लोग बड़े प्रभावित हैं। धारा 370 को हटाने और एनआरसी को लागू करने से लोगों में ख़ुशी है।
अमर उजाला- प्लास्टिक और ई-सिगरेट के खिलाफ अभियान चलाएगी भाजपा
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने केंद्र सरकार के साथ सहयोग किया होता तो आज दिल्ली के हालात कुछ और होते। दिल्ली में पांच साल में किसी तरह का विकास नहीं होने के पीछे मुख्य वजह यही है।
विकास के काम नहीं होने के कारण मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को चुनाव से दो महीने पहले मुफ्त की घोषणाएं करनी पड़ रही हैं। ये घोषणाएं बताती है कि दिल्ली सरकार कितनी विफल हुई है। पूर्व भाजपा प्रदेशाध्यक्ष विजय गोयल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात‘ कार्यक्रम को सुनने के लिए इकट्ठा लोगों के बीच ये बातें कहीं।
गोयल ने कहा कि केजरीवाल सरकार ने कहा था कि दिल्ली के अपने पावर स्टेशन होंगे। इनसे 6200 मेगावाट बिजली मिलेगी। यह योजना भी खटाई में चली गई। इसी तरह यमुना में सफाई नहीं हुई, जबकि केंद्र सरकार के सहयोग से दिल्ली सरकार यह काम करा सकती थी।
भाजपा को फायदा नहीं पहुंचे, इसे ध्यान में रखकर आयुष्मान भारत योजना लागू नहीं की गई। प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत जेजे क्लस्टरों में पक्के फ्लैट दिए जा सकते थे, पर केजरीवाल सरकार ने इस योजना को भी दिल्ली में लागू नहीं होने दिया।
‘नो टू सिंगल यूज प्लास्टिक‘ योजना पर भी दिल्ली सरकार चुप्पी साधे है। गोयल ने एलान किया कि सामाजिक संस्थाओं के साथ मिलकर सिंगल यूज प्लास्टिक और ई-सिगरेट के खिलाफ अभियान चलाएंगे।
पंजाब केसरी- पीएम मोदी के सफल अमेरिका दौरे पर लोदी गार्डन में कटा केक
नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सफल अमेरिका दौरे व संयुक्त राष्ट्र आमसभा में दिए गए उनके भाषण पर सांसद विजय गोयल ने शनिवार को माॅर्निंग वाॅकर्स के बीच में दिल्ली के लोदी गार्डन में खुशी जाहिर करते हुए केक काटा। कार्यक्रम का आयोजन रोज पार्क क्लब में प्रतिदिन सैर करने वाले सैंकड़ों लोगों ने किया था।
भारत में 100 दिनों के दौरान धारा 370 की समाप्ति, एनआरसी का लागू होना, तीन तलाक पर प्रतिबंध और भ्रष्टाचार पर लगाम के बाद प्रधानमंत्री मोदी के अमेरिका दौरे की सफलता पर इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। इसमें प्रतिपक्ष के नेता विजेन्द्र गुप्ता एवं जिलाध्यक्ष अनिल शर्मा व पार्षद कुसुम भी मौजूद रही। इस संबंध में गोयल ने कहा कि हमारा ‘पार्क चलो अभियान’ अब ‘नो टू सिंगल यूज प्लास्टिक’ के साथ भी जुड़ गया है।
नवभारत टाइम्स- दिल्ली का विकास करने में विफल रही है केजरीवाल सरकार : गोयल
विस, नई दिल्ली
दिल्ली बीजेपी के पूर्व अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद विजय गोयल ने दिल्ली सरकार और मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर केंद्र सरकार को सहयोग न करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि अगर केजरीवाल सरकार ने केंद्र का सहयोग किया होता तो आज दिल्ली का नक्शा कुछ और ही होता। अपने आवास पर बीजेपी कार्यकर्ताओं के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात सुनने के बाद गोयल ने यह बात कही। उन्होंने कहा कि दिल्ली में पिछले 5 साल में कोई विकास नहीं हुआ। इसीलिए अब केजरीवाल को चुनाव से दो महीने पहले मुफ्त की घोषणाएं करनी पड़ रही हैं। ये घोषणाएं बताती हैं कि केजरीवाल सरकार दिल्ली के विकास के मामले में कितनी विफल साबित हुई है। आम आदमी पार्टी की सरकार ने कहा था कि दिल्ली के अपने पावर स्टेशन होंगे और उससे दिल्लीवालों के लिए 6200 मेगावॉट बिजली बनाएंगे, लेकिन पांच साल पहले जो थोड़ा-बहुत बिजली उत्पादन होता था, उसमें एक मेगावॉट की भी बढ़ोतरी नहीं हुई है। वहीं, अगर केजरीवाल केंद्र सरकार से सहयोग करके चलते, तो यमुना को भी साफ किया जा सकता था।
गोयल ने कहा कि अरविंद केजरीवाल केंद्र सरकार की लाभकारी योजनाएं सिर्फ इसलिए दिल्ली में लागू नहीं कर रहे कि कहीं इससे बीजेपी को चुनाव में फायदा ना हो जाए। आयुष्मान भारत योजना के तहत 5 लाख रुपये तक के मुफ्त इलाज का फायदा दिल्ली के गरीब लोगों को भी मिल सकता था, लेकिन दिल्ली सरकार ने उसे लागू नहीं होने दिया। ऐसे ही जेजे क्लस्टरों में पक्के फ्लैट प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत दिए जा सकते थे, मगर केजरीवाल सरकार ने इस योजना को भी लागू नहीं होने दिया। अब तक प्रधानमंत्री ने जो 'नो टु सिंगल यूज प्लास्टिक' की बात कही है, उस पर भी दिल्ली सरकार ने कोई सहयोग नहीं किया है। अब प्रधानमंत्री ने ई-सिगरेट छोड़ने और छुड़वाने की बात कही है, तो उसमें भी दिल्ली सरकार को सहयोग करना चाहिए। गोयल ने कहा वह सामाजिक संस्थाओं के माध्यम से सिंगल यूज प्लास्टिक और ई-सिगरेट के खिलाफ दिल्ली में अभियान चलाएंगे।
मोदी के विरोध में केजरीवाल ने पांच साल गुजार दिए नहीं तो दिल्ली का बहुत विकास होता – गोयल
केजरीवाल केंद्र की योजनाओ में सहयोग नहीं कर रहे है – गोयल
सिंगल यूज प्लास्टिक और ई-सिगरेट के खिलाफ अभियान तेज होगा – गोयल
नई दिल्ली 29 सितम्बर, 2019: प्रधानमंत्री मोदी के ‘मन की बात‘ कार्यक्रम में बड़ी सख्या में लोग आज सांसद और पूर्व बीजेपी अध्यक्ष विजय गोयल के निवास पर इकट्ठा हुए और मन की बात सुनने के बाद गोयल ने लोगो को सम्बोधित करते हुए कहा कि यदि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल ने केंद्र में मोदी सरकार के साथ सहयोग किया होता तो आज दिल्ली का नक्शा कुछ और ही होता।
गोयल ने कहा दिल्ली में पांच साल में कोई विकास नहीं हुआ इसलिए केजरीवाल को चुनाव से दो महीने पहले मुफ्त की घोषणाएं करनी पड़ रही है ये मुफ्त की घोषणाएं ही बताती है कि केजरीवाल सरकार कितनी विफल हुयी है। आम आदमी पार्टी की सरकार ने कहा था कि दिल्ली के अपने पावर स्टेशन होंगे और उस से दिल्ली वालो के लिए 6200 मेगावाट बिजली बनाएंगे। पांच साल पहले जो थोड़ी बहुत बिजली का उत्पादन होता था उसमे एक भी मेगावाट की बढ़ोतरी नहीं हुयी। यहा तक कि अगर यमुना को ही लेले तो यमुना में सफाई नहीं हुयी और यमुना गन्दा नाला बना हुआ है अगर केंद्र सरकार से केजरीवाल सरकार सहयोग करती तो यमुना को मिलकर साफ किया जा सकता था
गोयल ने कहा केंद्र सरकार की योजनाये दिल्ली में सिर्फ इसलिए अरविन्द केजरीवाल लागू नहीं कर रहे कि कही उस से बीजेपी को फायदा न हो जाये जैसे आयुष्मान भारत में पांच लाख का फायदा स्वास्थ्य के लिए गरीब लोगो को हो सकता था पर दिल्ली सरकार ने होने नही दिया गोयल ने कहा ऐसे ही जेजे क्लस्टरों में पक्के फ्लैट प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत दिए जा सकते थे पर केजरीवाल सरकार ने इस योजना को भी लागू नहीं होने दिया
गोयल ने कहा कि अब तक प्रधानमंत्री ने जो ‘नो टू सिंगल यूज प्लास्टिक‘ की बात कही है उस पर भी दिल्ली सरकार ने कोई सहयोग नहीं किया है आज प्रधानमंत्री ने ई-सिगरेट छोड़ने और छुड़वाने की बात कही है उसे भी दिल्ली सरकार को सहयोग देना चाहिए गोयल ने कहा वे सामाजिक संस्थाओ के माध्यम से सिंगल यूज प्लास्टिक और ई-सिगरेट के खिलाफ अभियान चलाएंगे। उन्होंने कहा की जो संस्थाएं हमारी इन अभियानों से जुड़ना चाहती है उन्हें हम जरूरी सहयोग करेंगे
Indian Express- Vijay Goel leads campaign to rid Delhi of plastic
NEW DELHI: Union minister Gajendra Singh Shekhawat and fashion designer Ritu Beri on Friday launched an innovative awareness campaign against single-use plastic in the national capital.
They jointly unveiled a ‘selfie point’, an installation made of waste plastic bottles bearing a message on the harmful effects — ‘evil’ — of plastic use on human body.
The selfie point was unveiled at Connaught Place. The campaign was initiated by former Union minister and Delhi BJP chief Vijay Goel under the banner of Lok Abhiyan, a social organization headed by him.
The association has been organising events to raise general awareness on the use of single-use plastic. Social and political activists were roped in for the ‘No to Plastic Campaign’.
Goel said that the per-capita plastic consumption in India is 11 Kg per person and it is worrying, as there is no mechanism to dispose plastic in an environment-friendly manner.
“Decomposition of plastic takes more than 400 years and during this period, it releases harmful gases leading to soil erosion,” he said.
Shekhawat added that the usage of single-use plastic had increased a lot due to the convenience it provides.
Plastic disposal harmful
Goel said that the per-capita plastic consumption in India is 11 kg per person and it is worrying, as there is no mechanism to dispose it in a scientific manner. The BJP leader said it releases harmful gases leading to soil erosion
Goel advocated not using plastic with the help of figurine made out of plastic
Goel, Shekhawat and Ritu Beri participates in ‘ No to Plastic ‘ Campaign
Looking at the ill effects of plastic we should stop the usage of single use plastic – Shikhavat
New Delhi, 27 September, 2019: Member of Parliament and Former Union Minister Shi Vijay Goel started the ‘Selfie with the Plastic Man ‘ programme under the ‘ No to Plastic’ campaign. The programme was inaugurated by Union Minister for Jal Shakti Shri Gajendra Singh Shekhawat and famous fashion designer Ritu Beri. Lok Abhiyan, the social organization led by Shri Vijay Goel has been organizing awareness programme for ‘No to plastic campaign’ along with social and political activists across Delhi.
The highlight of the programme was the effigy made out of waste plastic bottles developed by Vidyun Goel, director of a non-profit organization The Toy Bank. Vidyun talked about the harmful effects of plastic on our body. Students should be made aware of ill effects of plastic usage, so that they are aware of the harmful effects of plastic for childhood.
Goel said that Prime Minister Narendra Modi has been continuously running Socially relevant campaigns like Swatch Bharat Abhiyan , Beti Bachao – Beti padao , ‘ Building Toilets etc. Similary, Prime Minister Narendra Modi wants a ‘ No to Single Use Plastic’.
Goel said that the per capita plastic consumption in India is 11 Kg per person. The usage of plastic is worrisome because of there is no mechanism to properly dispose the plastic without harming the environment. The decomposition of plastic takes more than 400 years, and during this period that plastic starts releasing harmful gases leading to soil erosion.
Union Minister for Jal Shakti Shri Gajendra Singh Shekhawat said that the usage of single use plastic has increased a lot due to the convenience it provides. The poisonous substances which are released by the plastic leads to harmul effects on the human body. Today, plastic has become one of the leading causes of Water Pollution. By 2030, there would be more plastic in the Ocean than the aquatic animals. Every year approx. 10 crore aquatic animals die because of water pollution.
Famous designer, Ritu Beri said that everybody should refuse usage of plastic. She said that her daughter who is 12 years old refuses to use anything made out of plastic and everybody should support the ‘ No to Plastic’ campaign.
Goel said that he would encourage celebrities from various field to join the ‘No to Plastic ‘Campaign.
Vision for Delhi
My visions for Delhi stems from these inspiring words of Swami Vivekanada. I sincerely believe that Delhi has enough number of brave, bold men and women who can make it not only one of the best cities.
My vision for Delhi is that it should be a city of opportunities where people
Changes required in Delhi
Latest Updates
President Droupadi Murmu paid emotional tribute to Atal Bihari Vajpayee on his 99th birthday.
तहबाजारी वालों की समस्या को लेकर गोयल ने चांदनी चौक में लगाई जनता अदालत
Goel performed ‘havan’ at Hanuman temple in Connaught Place to rescue 41 workers
Goel organised ‘Bijli Adalat’ at Town Hall, Chandni Chowk
People Says
Vijay Goel is a national leader with wider vision and worked on the ground in Delhi.
Shantanu Gupta
No cricket with Pak until terrorism stops, says sports minister Vijay Goel Finally! Kudos for a much needed call!
Amrita Bhinder
Simply will appreciate Vijay Goel’s working style, witnessed his personal attention to west Delhi – Paschim Vihar ppl even at late hours.
Neerja
One must appreciate how Vijay Goel is working so hard and looking out for all sports. One can feel the change. Best wishes!
Saurabh Thapliyal
Vijay on Issues
Achievements
Vijay's Initiatives